छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर ने अक्षय तृतीया पर 31 बटुकों का कराया सामूहिक उपनयन संस्कार…

जांजगीर चांपा। ब्राह्मणों के कुल जनक भगवान परशुराम के जन्मोत्सव 22 अप्रैल एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर ने 31 बटुकों का उपनयन संस्कार शहर के एसडी पैलेस जांजगीर में आयोजित किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

आचार्य राजकुमार मिश्रा ने सर्वप्रथम गौरी गणेश पूजा, वास्तु पूजा, बेदी पूजा, चुलमाटी, देवतेला, चीकट मातृका पूजन करवाने के पश्चात बटुकों का उपनयन विधि विधान के साथ मंत्रोपचार कर सम्पन्न किया और बैंड बाजे के साथ बारात निकाली गई। आयोजन के अंत मे भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई, जो नैला रेलवे स्टेशन के सामने भगवान परशुराम चौक तक पहुंची। जहाँ भगवान परशुराम जी की अष्टधातु से बनी प्रतिमा के समक्ष महाआरती कर नैला धर्मशाला में महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रमुख यजमान डॉ केबी मिश्रा एवं गीता मिश्रा रहे। यज्ञोपवीत संपन्न ब्राह्मणों के नाम संस्कार पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, अक्षय शुक्ला, आशीष मिश्रा, आदित्य राज द्विवेदी, यक्ष राज द्विवेदी, आशीष तिवारी, यश पाण्डेय,अंश दुबे, चेतन शर्मा, ऎश्वर्य पाण्डेय, हनुवेश तिवारी, संकल्प तिवारी, खिलेश दुबे, आंनद दुबे, विश्वभर शुक्ला, विनय तिवारी, शौर्य शर्मा, अविरल तिवारी, ओम तिवारी, प्रणीश पाण्डेय, हर्ष किशोर दुबे, मोक्ष दुबे, यशवर्धन शर्मा, यशोदय शर्मा, आदित्य दुबे, अक्षय दुबे, सुयश मिश्रा, नयन पाण्डेय, मुकेश तिवारी, हेमंत पाण्डेय हैं। इस अवसर पर
ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच के सदस्य वीना शर्मा, नीरा शर्मा, सीता पांडेय, जयश्री शर्मा, बीना दुबे, जयंती दुबे, नीलू पांडेय, गीता मिश्रा, आशा दुबे, निशा मिश्रा, अलका शर्मा, नीलू शर्मा, अनिता मिश्रा, किरण पांडेय, पूर्णिमा शर्मा, किरण शुक्ला, अनुराधा शुक्ला, डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा, विद्योत्तमा गौरहा, प्राची पांडेय, प्रियंवदा पांडेय, शालिनी शर्मा, नम्रता शर्मा, जूही गौरहा, सोमी मिश्रा, साक्षी शर्मा एवं डॉ बलदेव शर्मा,दिनेश शर्मा,रमाकांत पाण्डेय,रवि पाण्डेय, प्रमोद मिश्रा, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, नीलेश पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, ओम प्रकाश शर्मा, शिवधन शुक्ला, राज राजेश्वर शर्मा, नीलोत्पल गौरहा, अखिल मिश्रा, बटुकों के माता, पिता एवं रिश्तेदार भारी संख्या में उपस्थित थे ।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles