छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अखंड भारत दिवस पर दुर्गा वाहिनी ने रिटायर सैनिकों का किया सम्मान …

चांपा। अखंड भारत दिवस पर राम जानकी मंदिर कोरबा में दुर्गा वाहिनी द्वारा फौजी भाइयों का सम्मान श्रीफल एवं बेच लगाकर किया गया।जिसमें अतिथि के रूप में चंद्रशेखर गौराहा सेनानायक कारगिल युद्ध में योगदान,रितेश कुमार राय,दफेदार साहू, हेमंत भाई साहू एवं एसीपी राजेंद्र कुमार सभी भौजी भाइयों का योगदान देश सेवा के लिए रहा। उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में दुर्गा वाहिनी की प्रांत सह संयोजिका मंजुषा पाटले उपस्थित रहीं,जिन्होंने सभी का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन दुर्गा वाहिनी कोरबा जिला संयोजिका राधिका साहू ने किया
मंजूषा ने नेतृत्व करते हुए कहा कि सैनिकों के हौसले से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और करोड़ों लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं,सुखी जीवन व्यतीत कर रहे हैं और देश प्रगति कर रहा है इसलिए हम सभी का दायित्व है कि देश की सेवा के बाद रिटायर होकर घर लौटने वाले सैनिकों का सम्मान करें देश की रक्षा में सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान है गर्मी बरसात ठंड के मौसम में खुले आसमान तले रहते हुए सीमा पर डटे रहते हैं और जरूरत पड़ने पर जान की बाजी लगा देते हैं। हमें अपने देश के सैनिकों पर गर्व है और इसी कारण हर देश प्रेमी सैनिकों के जज्बे को सलाम करता है और उनके प्रति श्रद्धा का भाव रखता है। साथ ही प्रांत सह संयोजिका दुर्गावाहिनी ने रिटायर सैनिक भाइयों को दुर्गावाहिनी (विश्व हिंदू परिषद)के विषय में अवगत कराया कि किस प्रकार हम भी हमारी बहनों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं वर्ग प्रशिक्षण कराकर। वंदे मातरम भारत माता की जय।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 01 02 at 18.12.34 1 Console Corptech

Related Articles