छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चंद्रपुर विधानसभा सीट से सक्ती की बहुरानी दिव्या सिंह कांग्रेस से ठोंक रही ताल, चुनाव काफी दिलचस्प होने के आसार …

जांजगीर-चांपा। सक्ती जिले के चंद्रपुर में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होने के आसार है। भाजपा के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के बाद उनकी पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव की इस सीट से प्रबल दावेदारी है तो वहीं कांग्रेस से सक्ती राजपरिवार की बहुरानी दिव्या सिंह ताल ठोंक रही है। यदि इन दोनों के बीच मुकाबला होता है तो चुनाव काफी दिलचस्प होने के आसार है। अभी इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है और रामकुमार यादव विधायक है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

बता दें कि सक्ती जिले के चंद्रपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव की पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव लगातार लोगों के बीच बनी हुई है। संयोगिता सिंह ने अपने पति की गैरमौजूदगी का अहसास कभी भी कार्यकर्ताओं को होने नहीं दिया। सदैव उनके सुख दुख में वो साथ रही है, जिसके चलते भाजपा से उनकी प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। हालांकि इस सीट से पूर्व आईएएस ओपी चौधरी का भी नाम काफी चर्चा में है। इस सीट से अभी कांग्रेस के रामकुमार यादव बतौर विधायक हैं, लेकिन इस बार इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी बदले जाने की चर्चा भी जोरों पर है। इन सबके बीच सक्ती राजघराने की बहुरानी दिव्या सिंह ने भी चंद्रपुर सीट से कांग्रेस की ओर से दावेदारी करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया है। यदि भाजपा से संयोगिता सिंह जूदेव और कांग्रेस से दिव्या सिंह को टिकट मिलती है तो यहां चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा, क्योंकि दोनों का नाता शाही परिवार से है। आपकों बता दें कि दिव्या सिंह रायबरेली (उप्र) से कांग्रेस सदस्य है और पूर्व मंत्री व पांच बार विधायक रहे सुरेन्द्र बहादुर सिंह की बहुरानी है। वहीं सरगुजा शाही परिवार व छग के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव उनके रिश्तेदारी में आते हैं। इस लिहाज से उनका भी काफी जनाधार होने से इंकार नहीं किया जा सकता। दिव्या सिंह का कहना है कि सक्ती सीट से वो इसलिए दावेदारी नहीं कर रही हैं, क्योंकि इस सीट से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत चुनाव लड़ रहे हैं। डॉ. महंत का उनके पिता लाल साहब आलमपुर रायबरेली से पारिवारिक संबंध है, इसके लिए डॉ. महंत उनके लिए पिता तुल्य है। उनका कहना है कि डॉ. महंत या उनके परिवार के कोई भी सदस्य चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें रिकार्ड मतों से जीत दिलाने वो ऐड़ी चोटी का जोर लगाएंगी।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles