खरसियाछत्तीसगढ़

डॉ.ललिता राठिया: एक सर्जन जो 27 वर्षों से संभाल रही प्रसूताओं को, अब तक करा चुकीं हजारों डिलीवरी…

राघवेंद्र वैष्णव@Happy doctors day

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

खरसिया। डॉ.ललिता राठिया यूं तो एक सर्जन हैं, परंतु गायनोलॉजिस्ट के अभाव में उन्होंने सिविल अस्पताल खरसिया में अपनी 27 वर्षों की सेवा के दौरान हजारों डिलीवरी करवाई हैं। विगत 27 वर्षों में उन्होंने कितनी डिलीवरी करवाई होंगी, इनका अंदाजा तो इस बात से भी लग सकता है कि पिछले जून महीने में ही उन्होंने 41 डिलीवरी करवाई हैं। वहीं देखा गया है कि रात के 2:00 बजे हों या 4:00 बजे हों, प्रसूताओं की सेवाओं के लिए वे हर वक्त उपलब्ध रहती हैं।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

खरसिया सिविल अस्पताल में लंबे समय से गायनोलॉजिस्ट का अभाव बना रहा। परंतु डॉ.ललिता राठिया ने एक सर्जन होते हुए भी प्रसूताओं को कभी भी निराश नहीं किया। 1996 से सतत सेवारत डॉ.राठिया ने अपने कार्यकाल के दौरान अनेकों सफल ऑपरेशन भी किए हैं। वहीं पति डॉ.सुरेश राठिया ने लंबे समय तक खरसिया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर का पद संभाला है। उल्लेखनीय होगा कि इनकी बिटिया डॉ.विभूतिबाला राठिया भी पिछले वर्ष डॉक्टर बन गई हैं और अब मरीजों को अपनी सेवाएं दे रही हैं। आज डॉक्टर्स डे पर इनका सम्मान तो बनता है।

Related Articles