जांजगीर चांपासक्ती

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया ग्राम पासीद में फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण…

सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज मंगलवार को विकासखंड सक्ती के ग्राम पासीद में फसल कटाई प्रयोग का मुआयना किया, जिसमे स्वर्णा धान के लगे फसल को 5 बाई 5 क्राप कटिंग किए गए और उस धान को मिसाई कर तौल भी किया गया जिसमें 15 किलो धान का वजन हुआ।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। रेण्डम नम्बर के आधार पर खसरा नं का चयन फसल के प्रयोग हेतु किया जाता है।
अभिलेख संबंधी जांच-पटवारी अभिलेख में किये गये गिरदावरी तथा नक्शे के आधार पर चयनित खसरा का स्थल पर मिलान किया गया तथा उसी स्थान पर फसल प्रयोग किया गया। फसल प्रयोग के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित कर्मचारी, ग्राम पासीद के ग्राम पंचायत सरपंच तथा भूमिस्वामी उपस्थित रहें। उनकी बहुत सी समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। उनके द्वारा खाद-बीज के संबंध में शिकायत की गई जिसे कलेक्टर सक्ती द्वारा गम्भीरता से ली गई तथा किसानों को जागरूक होने हेतु तथा शासन के विभागों जैसे कृषि विभाग, राजस्व विभाग की मदद लेने की अपील की गई।

rajan Console Corptech

Related Articles