Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी को मिलेगा मानद डॉक्टरेट अवार्ड,भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा घोषणा …

img 20260318 wa00456144636790594572311 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। दिल्ली के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ के जांजगीर–चाम्पा जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी को उनके विशिष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

यह सम्मान उन्हें गैर-अकादमिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए सम्मान स्वरूप प्रदान किया जाएगा। यह अवार्ड भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप शिक्षा फाउंडेशन के माध्यम से दिया जाएगा। उपेंद्र तिवारी पिछले लगभग 40 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने लेखन और पत्रकारिता के माध्यम से समाज कल्याण, जनजागरूकता और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनके इसी दीर्घकालीन योगदान को देखते हुए उन्हें मानद डॉक्टरेट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान जांजगीर–चाम्पा जिले के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा।

Related Articles