Uncategorized

डॉ. महंत और कांग्रेसजनों का धुआंधार जनसंपर्क अभियान,सक्ती विधानसभा में शामिल गांवों में तेज हुआ अभियान …

जांजगीर-चांपा। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में कांग्रेस के कद्दावर नेता व सक्ती सीट के प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत सहित कांग्रेसजनों ने सक्ती विधानसभा के साथ ही जांजगीर चांपा जिले में शामिल करीब दर्जन भर गांवों में बैठक और जनसंपर्क तथा रैली के जरिए जनसंपर्क अभियान जोरशोर से चला रहे हैं।

नया जिला सक्ती बनने के बाद पहली बार वहां विधानसभा चुनाव हो रहा है। इस लिहाज से भी यह सीट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. चरणदास महंत मैदान में है तो वहीं भाजपा ने इस बार बदलाव करते हुए डॉ. खिलावन साहू पर दांव खेला है। यहां भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में सक्ती विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। प्रचार के लिए अब एक दिन ही शेष रह गया है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी के साथ ही कांग्रेसजनों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

जिले के सक्ती विधानसभा में शामिल गांव सिवनी, कुरदा, उच्चभिट्ठी, महुदा, कोसमंदा, कमरीद, जाटा, बहेराडीह, हथनेवरा आदि में जनसंपर्क जोरशोर से चल रहा है। कांग्रेसजन इन गांवों में डॉ. महंत को जीताने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गांवों में जहां रोज रैली निकालकर तथा बैठक और जनसंपर्क के जरिए कांग्रेस की उपलब्धि बताई जा रही है तो वहीं एकबार फिर कांग्रेस सरकार बनाने का आह्वान किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी डॉ. खिलावन साहू भी कोई कसर बाकी रखना नहीं चाह रहे हैं, जिसके चलते वो भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि यहां मुकाबला काफी रोचक हो गया है।

Related Articles

Check Also
Close