छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

नपा उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन ने दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं…

जांजगीर-चांपा। नगर पालिका उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने संदेश में श्री देवांगन ने कहा कि भारतीय सामाजिक व्यवस्था आज सम्पूर्ण विश्व के लिए एक प्रेरणा है। हमारी सामाजिक व्यवस्था में भाई-बहन का रिश्ता एक ऐसा पवित्र रिश्ता है जिसकी दूसरी मिसाल नहीं है। रक्षाबंधन का पर्व विशेष रूप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है। रक्षा बंधन भाई-बहन के स्नेह, श्रद्धा एवं विश्वास रूपी धागे से बंधा है, इसलिए इसे अपनत्व और प्यार के बंधन से रिश्तों को मजबूत करने का पर्व कहा जाता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन सनातन संस्कृति का एक ऐसा श्रेष्ठ उदाहरण है जो कि सम्पूर्ण विश्व में भारतीय सामाजिक व्यवस्था को एक पृथक पहचान देता है। इस त्यौहार को देश के हर जाति, हर धर्म के लोग इसे बड़े उत्साह से मनाते हैं, जो कि इस पर्व की महत्ता और सर्व-व्यापकता का परिचायक है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 01 02 at 18.12.34 1 Console Corptech

Related Articles