Uncategorized

रंगीन रोशनी से जगमगाया कोरबा रोड का माँ दुर्गा पंडाल,श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में पहुँच रहे …

img 20241005 wa00666709879084936858621 Console Corptech

चांपा। अग्रवाल सेवा समिति द्वारा इस बार दुर्गा पूजा का पंडाल कोलकाता के देशप्रिय पार्क की तर्ज पर बनाया गया है।यहां माँ तीन रूपों में विराजी है। माँ दुर्गा,माँ महालक्ष्मी और माँ सरस्वती की 24 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार की गई है।इस बार यह भव्य आयोजन कोरबा रोड में सिवनी चौक के पास किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech
img 20241005 wa0055262222044780577465 Console Corptech

अग्रवाल सेवा समिति चांपा पिछले 28 सालों से दुर्गोत्सव धूमधाम से मना रही है। अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष अजय बंसल, सचिव अनुपम गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल राजू, उपाध्यक्ष मुरारीलाल जालान, सीए सुरेश अग्रवाल, दिनेश केडिया, संजय अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल आदि सदस्यों ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा उत्सव में खास लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है। वहीं विधिवत पूजा प्रथम दिन से शुरू हो गयी है।महायज्ञ पूजन के लिए मथुरा से 17 आचार्यों द्वारा प्रतिदिन सुबह 8 बजे आरती, 9:30 बजे शतचंडी पाठ और प्रतिदिन कन्या भोज और खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

इस बार यहां श्रीकृष्ण रासलीला की मनमोहक झांकी और 10 महाविद्या का चित्रण है।यहां अयोध्या में विराजे रामलला प्रतिमा का दर्शन भी भक्त कर रहे है।पंडाल के पास पार्किंग और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था डीबी वेंचर्स के डायरेक्टर धीरेंद्र बाजपेई के सहयोग से उनके स्थल में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था है। इसी तरह सुरक्षा के मद्देनजर पूरे पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरा के अलावा सुरक्षा गार्ड भी लगाए गए है।

img 20241005 wa00629142448030998133354 Console Corptech

Related Articles