छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कलेक्टर ने कुष्ठ आश्रम सोंठी में गौशाला, सब्जी बाड़ी सहित अन्य संचालित गतिविधियों की सराहना …

जांजगीर-चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज भारतीय कुष्ठ निवारक संघ द्वारा संचालित कुष्ठ आश्रम सोंठी कात्रेनगर में निवासरत लोगों से मुलाकात की। उन्होंने आश्रम में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए प्रशंसा की। इस दौरान कलेक्टर ने आश्रम में गौशाला, सब्जी बाड़ी, अन्नपूर्णा सहित अन्य संचालित गतिविधियों का जायजा लिया और उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि आपके बनाये सभी उत्पाद बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि आश्रम का संचालन आश्रम के लोगो के ही द्वारा किया जा रहा है, यह बहुत अच्छी बात है। कलेक्टर ने प्रभावितों से मुलाकात करते हुए उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आश्रम में पशुपालन, कृषि, बागवानी सहित मछलीपालन का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने आश्रम में बेहतर प्लान के साथ कार्ययोजना तैयार करने कहा। इस दौरान कलेक्टर ने आश्रम में कंबल का वितरण भी किया। कलेक्टर ने संस्था के संचालन एवं व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, एस डी एम श्री नीरनिधि नंदेहा सहित संस्था के प्रबंधकारिणी सदस्य उपस्थित थे। कलेक्टर श्री छिकारा ने ग्राम पंचायत तालदेवरी में लगाए गए राजस्व शिविर का निरीक्षण किया और अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी ली। राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख की त्रुटियों को ठीक करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर प्रारंभ किया गया। उन्होंने पटवारी से राजस्व के आए दर्ज प्रकरणों एवं अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती संबंधी प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण, आधार से ई-केवायसी और खसरे तथा आधार की लिंकिंग की कार्यवाही की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नामांतरण, बटांकन, किसान किताब, सीमांकन, सहित अन्य प्रकरण में आए आवेदन का समय सीमा में निराकरण करने कहा। उन्होंने बंशीलाल साहू, खेमलाल के द्वारा ऋण पुस्तिका बनाये जाने को लेकर मौके पर दिये गये आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ऋण पुस्तिका प्रदान की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles