Uncategorized

अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम …

चांपा। चांपा-हथनेवरा रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से कमरीद निवासी रामसागर कश्यप (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भूषण कश्यप का पुत्र था। घटना के बाद युवक को बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने परिजनों को बिना सूचना दिए युवक को उठा ले जाने से आक्रोशित होकर कोसमंदा-कमरीद मार्ग पर चक्काजाम कर दिए। यह चक्काजाम लगभग दो घंटे से जारी है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक चक्काजाम समाप्त नहीं हुआ था। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles