Uncategorized

अभिषेक खांडेकर ने इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में जीते 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक …

चांपा। थाना चांपा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक बी.पी. खांडेकर के सुपुत्र अभिषेक खांडेकर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन किया है। वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा केडी जाधव स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित वाको इंडिया इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में अभिषेक खांडेकर ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में देश-विदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच अभिषेक ने कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करते हुए अपने कौशल, अनुशासन और मेहनत का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है।
अभिषेक की इस सफलता पर खेल प्रेमियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और खेल क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बढ़ती पहचान को दर्शाती है।

Related Articles