Uncategorized

कुंदन सोनी बने बजरंग दल जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष …

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ बजरंग दल संगठन ने जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुंदन सोनी को नया दायित्व सौंपा है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार कुंदन सोनी को छत्तीसगढ़ बजरंग दल, जिला जांजगीर-चांपा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति उनके द्वारा सनातन धर्म के प्रति किए गए अनुकरणीय योगदान, संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका को देखते हुए की गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में जिले में बजरंग दल की गतिविधियां और अधिक सशक्त होंगी तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी

नियुक्ति पत्र दिनांक 18 मई 2026 को जारी किया गया, जिस पर प्रांत अध्यक्ष गौतम जैन, प्रांत मंत्री विकास ठाकुर एवं प्रांत संयोजक रतन यादव के हस्ताक्षर हैं। संगठन पदाधिकारियों ने कुंदन सोनी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई है कि वे संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए जनहित और धर्महित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कुंदन सोनी की नियुक्ति से जिले के बजरंग दल कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।

Related Articles