Uncategorized

मजदूर दिवस पर नपाध्यक्ष जय थवाईत ने दी बधाई …

जांजगीर-चांपा। विश्व मजदूर दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने बधाई दी है। नपाध्यक्ष ने अपने बधाई संदेश में कहा कि राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले सभी श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं।राज्य व राष्ट्र की उन्नति में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्रमिकों का कठोर परिश्रम व समर्पण राष्ट् की समृद्धि का प्रतीक है।सभी श्रमिकों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का केंद्र हमारे श्रमिक, न दिन देखते हैं, न रात ,न सुबह, न शाम बस अपने खून-पसीने से देश को मज़बूत करते रहते हैं। विकट परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत और कुशलता का लोहा मनवाते हैं।देश के हमारे मजबूत स्तंभ सभी श्रमिकों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं एवं जोहार।

Related Articles