Uncategorized

दिल दहला देने वाली घटना, पिता सहित दो मासूम बच्चों के शव घर में मिले …

img 20260617 wa00003751014980686126418 Console Corptech

जांजगीर-चांपा जिले के चौकी नैला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति और उसके दो मासूम बच्चों के शव घर के भीतर मिले। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर तत्काल पुलिस टीम पहुंची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रमेश कुमार पटेल का करीब एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। 16 जून को रमेश अपनी पत्नी को वापस लाने मायके गया था, लेकिन पत्नी के इनकार करने पर वह अकेला घर लौट आया था। बताया गया कि 17 जून की सुबह रमेश कुमार पटेल के पिता परदेसी राम पटेल धान कुटवाने ग्राम कटनाई गए हुए थे। करीब 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनका पुत्र और दोनों नाती घर में मृत अवस्था में पड़े हैं। घर पहुंचने पर उन्होंने तीनों को मृत पाया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की सूचना पर चौकी नैला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर मर्ग कायम किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए योगिताबाली खापर्डे, CSP जांजगीर स्वयं फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को हर पहलू से जांच के निर्देश दिए।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कीटनाशक जहर का सेवन कर आत्महत्या की गई है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है और किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related Articles