Uncategorized

झगड़े में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा। दिनांक 12 अगस्त को झलमला निवासी आकाश कुर्रे, करण सोनी और बाना निवासी शिव बघेल तारौद भट्ठी से शराब खरीदकर कुछ दूर जाकर शराब पी रहे थे। इस दौरान आपसी विवाद और गाली-गलौज में तीनों के बीच झगड़ा हो गया।यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

झगड़े में आरोपी शिव बघेल और करण सोनी ने मिलकर आकाश कुर्रे को पकड़ लिया। इसके बाद करण सोनी ने अपने पास रखे चाकू से आकाश के पेट में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल आकाश को इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने दोनों आरोपियों को तत्काल अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला हत्या का दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles