Uncategorized

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती …

img 20250820 wa00151441489498789824221 Console Corptech

चाम्पा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाम्पा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त 2025 को ब्लॉक कार्यालय सिंधी कॉलोनी में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील साधवानी ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने व्यक्त किया। संगोष्ठी के दौरान राजीव गांधी के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे भारत को 21वीं सदी में ले जाने वाले दूरदर्शी नेता थे।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
img 20250820 wa0014403172221907652198 Console Corptech

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णाराव भूरे, अनिल मोदी, किशन सोनी, नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडेय, दीपक गुप्ता, समद बेग, माणिक मसीह, जिला प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री सेवक बुटू देवांगन, पार्षद पुरुषोत्तम देवांगन, पवन साहू, अंजली देवांगन, ललित देवांगन, पूर्व पार्षद गुलशन सोनी, शर्मिष्ठा कंसारी, गोविंद देवांगन, डुग्गु प्रधान, श्यामलाल देवांगन, शिवशंकर निषाद, राम साधवानी, सुमित चौहान, संजय साधवानी, छबिलाल पटेल, इतवारी यादव सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी का योगदान भारत के तकनीकी और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के क्षेत्र में सदैव याद किया जाएगा।

Related Articles