Uncategorized

तहसील कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई, नायब तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार …

img 20260204 wa00202073094261354622882 Console Corptech


जांजगीर-चांपा। पामगढ़ तहसील कार्यालय में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार और एक पटवारी को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की इस कार्रवाई से पूरे तहसील कार्यालय और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारियों द्वारा चोरभट्टी स्थित धान खरीदी केंद्र के प्रभारी से किसी शासकीय कार्य के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। लगातार दबाव और परेशानियों से तंग आकर धान केंद्र प्रभारी ने इसकी लिखित शिकायत एसीबी से की। शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।
सत्यापन के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही तय रकम 35 हजार रुपए नायब तहसीलदार और पटवारी को दी गई, मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई।
फिलहाल एसीबी द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तहसील कार्यालय से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद पामगढ़ तहसील सहित जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों ने एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम बताया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

Related Articles