Uncategorized

शासकीय एमएमआरपीजी महाविद्यालय चांपा में मानसिक स्वास्थ्य उन्नयन पर व्याख्यान आयोजित …

img 20260214 wa00241314321486270181410 Console Corptech

चांपा। शासकीय एम एम आर पी जी महाविद्यालय, चांपा में मानसिक स्वास्थ्य उन्नयन समिति एवं रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य उन्नयन विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों में सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास तथा सामाजिक सामंजस्य को विकसित करना रहा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शुभम गुप्ता (लेप्रोस्कोपिक व कोलो-रेक्टल सर्जन) रहे। अपने उद्बोधन में डॉ. गुप्ता ने मानसिक समस्याओं के कारणों और उनके निदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं में तनाव एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, जिसका एक बड़ा कारण सोशल मीडिया तथा निरंतर बढ़ती प्रतिस्पर्धा है। उन्होंने सकारात्मक सोच, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, श्वास-प्रश्वास पर ध्यान देने और परिवार व बुजुर्गों के साथ समय बिताने को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रभावी उपाय बताए। साथ ही जीवन के हर क्षण को आनंदपूर्वक जीने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. पी. खैरवार ने की। उन्होंने कहा कि अच्छा खानपान, व्यवस्थित दिनचर्या, योग एवं प्राणायाम अपनाकर मानसिक रूप से स्वस्थ और खुशहाल जीवन जिया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. नीलिमा पाण्डेय ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. बंजारे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. शुभम गुप्ता के सम्मान में महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

rajangupta Console Corptech

इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य उन्नयन समिति के संयोजक डॉ. महिपाल सहित डॉ. मीनाक्षी चंद्रा, डॉ. सुनीता राठौर, अनुराधा राठौर, शिव सूर्यवंशी, प्रभा वर्मा, अर्चना चंद्रा, सुनीता प्रजापति, डॉ. गौतम, रंजिता वर्मा, स्टेला मेरी, निधि राठौर, हेम यादव एवं महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे