Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने किया श्रमिकों का सम्मान …

img 20260501 wa00377980470886629372874 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 1 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों, उनके योगदान और सम्मान को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना रहा। इस अवसर पर फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष (महिला) डॉ. धनेश्वरी जागृति एवं जिला प्रवक्ता महावीर प्रसाद सोनी ने अपने उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाए जाने के महत्व, इतिहास और श्रमिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

कार्यक्रम में फाउंडेशन के प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह सलूजा, जिला अध्यक्ष (पुरुष) गोपाल मित्तल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, लक्ष्मण (ललित) पाण्डेय, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी, सहसचिव श्रीमती वीणा साहू, रामचरण पटेल सहित कार्यकारिणी सदस्य गौकरण पटेल, रोहित पटेल, लक्ष्मी पटेल, धीरज राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही फैक्ट्री संचालक विनोद मोदी तथा बड़ी संख्या में श्रमिक बंधु-भगिनी एवं फाउंडेशन के सदस्यगण कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन के दौरान श्रमिकों को सम्मानित कर उनके परिश्रम और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम का समापन श्रमिक हितों की रक्षा और उनके सम्मान को निरंतर बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे