



चांपा। आज सिवनी–कोरबा मार्ग पर कोरबा रोड में एचपी पेट्रोल पंप के सामने एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक CG 04 PR 6004 और कार क्रमांक CG 10 EC 0161 एक ही दिशा से आ रहे थे, तभी अचानक ट्रेलर का टायर फट गया।
टायर फटते ही ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उसी दौरान पीछे से आ रही कार ट्रेलर से जा टकराई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया।
इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए शासकीय बीडीएम अस्पताल रवाना किया गया।
हादसे के कारण सिवनी–कोरबा मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क के बीच पलटे ट्रेलर को हटाने की कार्रवाई शुरू की। यातायात बाधित न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा लगातार मशक्कत की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।













