Uncategorized

5 लाख रुपये की सहायता पर बनी सहमति, परिजनों ने खत्म किया प्रदर्शन …

IMG 20261003 215807 Console Corptech

चांपा। रायपुर में काम के दौरान करंट की चपेट में आने से चांपा (कुरदा) निवासी श्रमिक शिवराम धीवर की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर टाटा मोटर्स के प्रतिष्ठान के सामने चल रहा प्रदर्शन आखिरकार समाप्त हो गया। शनिवार को तहसीलदार चांपा राजकुमार मरावी एवं पटवारी चांपा की मौजूदगी में टाटा मोटर्स के मालिक और मृतक के परिजनों के बीच आपसी समझौता हुआ। इसमें मालिक की ओर से मृतक की पत्नी को परिवार की सहायता के लिए 5 लाख रुपये देने पर सहमति बनी।

IMG 20261003 WA0127 Console Corptech

गौरतलब है कि शिवराम धीवर टाटा मोटर्स में फिटर एवं वेल्डर का काम करता था। काम के सिलसिले में उसे रायपुर भेजा गया था, जहां कार्य के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन मुआवजे की मांग को लेकर प्रतिष्ठान के मुख्य गेट के सामने बैठ गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उनके समर्थन में पहुंचे।

प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद 5 लाख रुपये की सहायता पर सहमति बनने से परिजन शांत हुए और उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके बाद परिजन मृतक के शव को लेकर अपने गांव की ओर रवाना हो गए।

Related Articles