

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर श्री राम सेवा समिति चोरिया द्वारा गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। अभियान में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गांव के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अखिल साहू, उपाध्यक्ष लोकेश देवांगन, सचिव क्रांति कुमार देवांगन एवं कोषाध्यक्ष ध्रुव कुमार साहू सहित सक्रिय सदस्य उत्तराकांत कश्यप, दीनदयाल देवांगन, दुलेश्वर साहू, लोचन कहरा, डॉक्टर फिरत साहू, डॉक्टर संतोष देवांगन, भागीरथी बरेठ, विजय साहू एवं उत्तम देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभाई। समिति की इस पहल की ग्रामवासियों ने सराहना करते हुए इसे गांव के विकास और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
समिति के सदस्यों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आयोजित यह अभियान सामाजिक एकता, जनसेवा और सामूहिक सहभागिता की मिसाल बना।



