Uncategorized

प्राथमिक शाला गढ़पारा कोटमी सोनार का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश …

जांजगीर-चांपा। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पारा कोटमी सोनार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जांच के निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि जांच के दौरान यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर प्रशासन की गंभीरता के बाद अब सबकी नजरें शिक्षा विभाग की जांच और उसकी रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles