छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड संस्था ने चांपा शहर में चलाया सफ़ाई अभियान, नपा ने मुहैया कराया संसाधन …

चांपा। वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड संस्था ASEZ- WAO प्रदेश के विभिन्न जिलों को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से न केवल सफ़ाई अभियान चला रही है, बल्कि साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रही है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड संस्था ने आज नगरपालिका के साथ मिलकर शहर में सफ़ाई अभियान चलाया। संस्था के करीब 140 स्वयं सेवकों ने नपा की सफाई टीम के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन से बरपाली चौक होते हुए भालेराय मैदान तक साफ सफाई अभियान चलाया। साथ ही लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक भी किया। आपकों बता दें कि इस संस्था द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार अभियान चलाकर रक्तदान और साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस संस्था ने अब तक 18 जिलों में अभियान चलाया है। यह संस्था विभिन्न स्तरों पर कार्य करती है। जरूरतमंद लोगों को ब्लड डोनेट का भी कार्य भी करती है। चांपा के लोगो ने इस संस्था के कार्यो की सराहना की।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech
स्वच्छता के लिए लोगों को संदेश देते नपाध्यक्ष …

नपाध्यक्ष जय थवाईत ने संस्था के कार्यो की सराहना करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की। उन्होंने कहा साफ सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति संस्था ने जो संदेश दिया है निश्चित ही लोग अपने भाजपा स्कोर स्वच्छ रखने के लिए आगे आएंगे। संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि हमारी संस्था स्वच्छता अभियान के साथ ब्लड डोनेट सहित जागरूकता के विभिन्न कार्य करती है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। लोगों को साफ सफाई का महत्व बताया जाता है, ताकि लोग अपने आसपास को साफ सुथरा रखे। इससे पूरा शहर स्वच्छ व सुंदर होगा।

नपा ने मुहैया कराया सफाई संसाधन- वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड संस्था ASEZ- WAO के सफाई अभियान में नपाध्यक्ष जय थवाईत की पहल पर सफाई संसाधन मुहैया कराया।संस्था के लोगों ने नपा की सफाई टीम के साथ विभिन्न संसाधन के माध्यम से शहर को साफ सुथरा बनाने अभियान चलाया।

Related Articles