खरसियाछत्तीसगढ़

खरसिया के दर्रामुड़ा में एक दिवसीय श्रीराम कथा का होगा आयोजन, व्याख्याकार कामता प्रसाद शरण महाराज करेंगे कथा का वाचन…

0 उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल…

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

खरसिया। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में गौतम चौक के पास एक दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन 19 जून सोमवार को किया जाएगा। इस संबंध में आयोजक समिति ने बताया की ग्राम दर्रामुड़ा के गौतम चौक में एक दिवसीय श्रीराम कथा में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक लक्ष्मी नारायण पाण्डेय अपनी टीम के साथ शाम 6 से 7 बजे तक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देंगे। तत्पश्चात, गरियाबंद जिले के ग्राम कुडेरादादर से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध व्याख्याकार कामता प्रसाद शरण जी महाराज अपने मुखारविंद से शाम 7 बजे से कथा का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कथा का सीधा प्रसारण टीपी मीडिया रायगढ़ यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles