Uncategorized

नौतपा छग: 21 जिलों में आज लू का यलो अलर्ट,बस्तर संभाग में बारिश के आसार …

image editor output image1678292536 1717170958874688937912186653119 Console Corptech

रायपुर। मौसम विभाग ने 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया था, इसका आसर भी देखने को मिला। रात 9 बजे तक हीट वेव चलती रही। आज 21जिलों में लू का यलो अलर्ट है। बस्तर संभाग में बूंदाबांदी के आसार हैं।रायपुर, दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले में हीट इंडेक्स 50-60°C है। वहीं, बाकी सभी जिलों में हीट इंडेक्स 40-50° के बीच है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ में 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं,बिलासपुर में 46.8 और रायपुर में पारा 46.4 डिग्री। 10जिलों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश मेंअधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके अगले 3 दिन बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।वहीं, आज भी प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में हीट वेव का असर महसूस होगा।मौसम विभाग ने आज सरगुजा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर,कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा,मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, मोहला मानपुर- अंबागढ़चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायपुर,बलोदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद , दुर्ग, बालोद, बेमेतरा औरकबीरधाम जिले में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

बस्तर संभाग में बारिश के आसार- बस्तर संभाग में आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर, कोंडागांव, सुकमा में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, 4 जून तक बस्तर में प्रीमानसून का असर देखने को मिलेगा। संभाग के लगभग सभी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

बस्तर संभाग में कांकेर जिला सबसे ज्यादा गर्म- बस्तर संभाग में कांकेर जिला सबसे ज्यादा गर्म है। यहां शुक्रवार को 43.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं 43.1डिग्री तापमान के साथ बीजापुर दूसरा सबसे गर्म जिला रहा।वहीं, बस्तर में 41 और दंतेवाड़ा में 42.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दंतेवाड़ा में शाम 4 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ करीब 10 मिनट बारिश भी हुई जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

हीड इंडेक्स – उमस और गर्मी को काउंट करने के बाद एक डेटा निकाला जाता है, जिसे हीट इंडेक्स कहा जाता है। हीट इंडेक्स को एपेरेंट टेंपरेचर यानी मानव शरीर में महसूस होने वाला तापमान भी कहा जाता है। कई बार तापमान जितना दर्ज होता है, अनुभव उससे कहीं ज्यादा तापमान का होता है। इसे रियल फील टेंपरेचर भी कहा जाता है।

Related Articles