Uncategorized

चांपा नगरपालिका चुनाव : गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ भाजपा का विशाल रोड शो …

img 20250203 wa00427494883599196861922 Console Corptech

चांपा। चांपा नगरपालिका चुनाव के प्रचार में भारतीय जनता पार्टी ने आज नगर में एक भव्य रोड शो और जनसंपर्क रैली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने भाग लिया।

रैली का शुभारंभ बरपाली चौक स्थित बरपाली स्कूल के पास से हुआ।जहां भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रदीप नामदेव सहित सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशी और भाजपा नेता सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

img 20250203 1205435892370461635114221 Console Corptech

नगर भ्रमण के मुख्य मार्ग – रोड शो बरपाली चौक से शुरू होकर मंझली तालाब, लायंस चौक, कोरवा पारा, शहीद स्मारक चौक, गौशाला रोड, सुभाष चौक, डोंगाघाट चौक, राधा कृष्ण मंदिर चौक, समलेश्वरी मंदिर चौक, कदम चौक, चौपाटी मार्ग होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा।

img 20250203 1204295055717075266030735 Console Corptech

जनसमर्थन और जोश – इस रैली में भाजपा समर्थकों और स्थानीय नागरिकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की उपलब्धियों और नगर के विकास को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने नागरिकों से भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।

img 20250203 1206158656887474244736312 Console Corptech

चुनावी माहौल गरमाया – इस विशाल रोड शो के चलते चांपा नगर में चुनावी माहौल और गर्मा गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे एक सफल जनसंपर्क अभियान बताया, जिससे पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

नगरपालिका चुनाव को लेकर सभी दलों की गतिविधियां तेज़ हो गई हैं, और आगामी दिनों में अन्य प्रत्याशियों की चुनावी रणनीतियां भी देखने को मिलेंगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे