छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

विष्णुदेव साय बने छग के नए मुख्यमंत्री …

जांजगीर-चांपा। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सीएम पद पर नाम का ऐलान कर दिया है। विष्णुदेव साय को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए आदिवासी नेता को सूबे का चेहरा बनाया है।सूत्रों का कहना है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया है

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर बात हुई है।इसके बाद उनके नाम को लेकर सहमति बन गई है।भारतीय जनता पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर विष्णु देव साय के विधायक दल का नेता नियुक्त करने का आधिकारिक ऐलान किया है।विष्णु देव साय के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।विष्णु देव साय आदिवासी समुदाय से आते हैं।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

विष्णुदेव साय अजीत जोगी के बाद छत्तीसगढ़ के दूसरे आदिवासी सीएम हैं। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं उन्होंने साल 2023 विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुनकुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के यू.डी.मिन्ज को 25,541 वोटों से हराया था। विष्णुदेव साय 2020 से साल 2022 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में  राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

Related Articles