Uncategorized

अवैध रूप से टोकन काटकर धान खरीदी का प्रयास किये जाने पर कम्प्यूटर ऑपरेटर निलंबित …

file 000000008454622fb2a5a10ef94e133b282294823646806153521582 Console Corptech

जांजगीर चांपा।  प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या पकरिया (ल) के धान खरीदी केन्द्र पकरिया (ल) में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रीमती भावना सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा जिला स्तर पर गलत जानकारी देकर अवैध रूप से टोकन काटकर धान खरीदी का प्रयास किया गया, उक्त कृत्य को कर्मचारियों हेतु लागू सेवा नियम 2018 की कंडिका 17 के अंतर्गत गंभीर मानते हुए श्रीमती भावना सिंह को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है।निलंबन अवधि के दौरान संबंधित कर्मचारी को सेवा नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता समिति द्वारा देय होगा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles