छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

भूपेश सरकार की राज में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, त्योहार, खेल और परंपरा को ऊचाई मिला है: इंजी. रवि पाण्डेय…

जांजगीर चांपा। “भूपेश सरकार के आने के बाद छत्तीसगढ़ संस्कृति त्यौहार, खेल, छत्तीसगढ़ परंपरा को ऊचाई मिला है, लोग अपने पारंपरिक रहन सहन की ओर लौट रहे है, उसी का एक उदाहरण है मड़वा का भव्य मड़ई मेला।’’

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

ये बातें ग्राम मड़वा मे आयोजित मड़ई मेला एवं डांस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा। कार्यक्रम को नगर पालिका चांपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल साव, व्याख्याता दीपक यादव, सरपंच श्रीमती रेशमी तुला पटेल, जनपद सदस्य मिल सिंह कंवर, सरपंच प्रतिनिधि सोनू राठौर, नम्रता कन्हैया राठौर अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदा, श्रीमती गंगा भुनेश्वरी सिंह उपसरपंच मड़वा, श्रीमती बबली आर.के. यादव सरपंच कुदरी, श्रीमती विमला ओमप्रकाश कुर्रे सरंपच कुलीपोटा, श्री गजेन्द्र जगत सरपंच लछनपुर, यशवंत कुमार पटेल सरपंच बसंतपुर, श्री पी.एस.कंवर एन.टी.पीसी सिपत, खम्हन सिंह कंवर ने भी सम्बोधित किया। संचालन अशोक साहू और आभार सरपंच प्रतिनिधि बबलू पटेल ने किया। मड़ई मेला मे आस-पास गांव के ग्रामीण जन भारी संख्या मे उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

Related Articles