Uncategorized

नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति गिरफ्तार …

img 20260429 wa00464200950651875834415 Console Corptech


जांजगीर-चांपा। थाना बलौदा पुलिस ने चंद घंटों में नवविवाहिता की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद घटना को करंट से हुई दुर्घटना का रूप देने की साजिश रची थी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 09 बलौदा निवासी नवविवाहिता ललिता मिरी की मौत की सूचना उसके पति महेन्द्र कुमार मिरी द्वारा दी गई थी, जिसमें करंट लगने से मृत्यु होना बताया गया। सूचना पर थाना बलौदा में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस ने मृतिका के परिजनों एवं पति से गहन पूछताछ की। जांच में सामने आया कि आरोपी पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने का संदेह मृतिका को था, जिसको लेकर आए दिन विवाद और मारपीट होती थी। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि 28-29 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात आरोपी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को बाथरूम में ले जाकर इमर्शन रॉड के माध्यम से करंट लगने जैसा दृश्य बनाया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सकेजांच के दौरान आरोपी महेन्द्र मिरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 238 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्या जैसे गंभीर अपराध का जल्द खुलासा हो सका।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे