छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

आदिवासी युवती से दुष्कर्म के मामले में नेता प्रतिपक्ष चंदेल का पुतला दहन कर कांग्रेसजनों किया विरोध प्रदर्शन…

जांजगीर-चांपा। पुत्र पलाश चंदेल के आदिवासी युवती से दुष्कर्म मामले को लेकर जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेसजनों द्वारा जिला जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक में पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के खिलाफ खूब नारेबाजी कर पद से इस्तीफे की मांग की गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की तादात में महिला कांग्रेस के शक्ति स्वरूपा महिलाएं सड़क पर उतरी और उनके साथ युवा कांग्रेस के सैकड़ों साथी बुजुर्ग वरिष्ठ नेतागण भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता रफीक सिद्दीकी व आभार प्रदर्शन कांग्रेश जिलाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने किया। तत्पश्चात कचहरी चौक से नेताजी चौक तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। विधायक नारायण चंदेल के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में विशेष रुप से मोतीलाल देवांगन, चुन्नीलाल साहू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पांडेय, देवेश सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण संतोष शर्मा पप्पू महाराज, चिंताराम राठौर, सुनील साधवानी, नवल सिंह ठाकुर, महेश्वर टंडन, नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष भुवनेश्वर केसरवानी, जनपद उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ब्यास कश्यप, श्रम कल्याण मंडल के सदस्य हर प्रसाद साहू, सभापति रामविलास राठौर, सीमा शर्मा हेमलता राठौर, जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप साहू, नगर पालिका चांपा के उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन, उत्तम पाटील, गिरधारी यादव, पंचराम यादव परमेश्वर निर्मले, अनिल राठौर, राइस किंग खुटे, शशि अजय जगत, नम्रता नामदेव माधुरी आदित्य, गार्गी तिवारी, राज अग्रवाल प्रशांत शर्मा, अजय दिव्य, तुलेश्वरी चंद्रा, देव खोटल, गौरव सिंह, संदीप यादव, संतोष यादव, तनवीर अहमद, मुस्कान परवीन, राजकुमार साहू, कमल काका, रामखेलावन राठौर, अजीत सिंह राणा, सुखराम गढ़वाल, मोती पटेल, रामनारायण बघर्रा, राजू लाठिया, प्रमोद पांडे, प्रीतम कश्यप, जयप्रकाश लाला जयसवाल, रोहित यादव, घासीराम चौहान, कोमल ब्रह्मभट्ट, शिव कुमार कश्यप, हीरानंद कश्यप, जितेंद्र दिनकर सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles