छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

युवा कांग्रेस ने गौसेवा कर मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया…

चांपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिवस पर जांजगीर-चांपा विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने पूरे युवा कांग्रेस परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई दी है।युवाओं, गरीबो और प्रदेश के हितग्राहियों के लिए सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लंबी उम्र की कामना की है।प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज वार्ड नं. १ में स्थित प्रयास गौ-सेवा संस्थान में युवा कांग्रेस जांजगीर-चांपा विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिवस मनाया गया।मुख्यमंत्री  के जन्मदिन अवसर पर गौ माता की पूजा अर्चना कर गौ माता को फूलों की माला पहनाया गया साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का केक काटकर कर जन्मदिन मनाया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
IMG 20230823 WA0026 Console Corptech

पंकज शुक्ला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों, मजदूरों, महिलाओं के साथ युवा शक्ति आपके साथ है।आपने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए इतना अधिक किया है कि प्रदेश के युवा कांग्रेस आपके साथ हैं और छत्तीसगढ़ के विकास में भागीदार हैं। युवाओं ने ठान लिया है कि अबकी बार और बार बार भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार बनाना है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से दुर्गा कूर्रे ,भूपेन्द्र यादव, जय सेवायक, विनोद चर्कवर्ती,अनमोल महंत,शिवा कैवर्थ,लाला चौहान,सागर पटेल , आशीष यादव,हर्ष जबल,और बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles