छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कांग्रेस प्रत्याशी ब्यास कश्यप ने किया चांपा के वार्ड नं 1 से 4 तक प्रचार-प्रसार,कांग्रेस नेता सहित कार्यकर्ता रहे उपस्थित …

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ब्यास कश्यप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान आज चांपा के वार्ड नं 1 से 4 तक धुआंधार जनसंपर्क किया।इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ब्यास कश्यप के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सूरज व्यास कश्यप सहित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech
IMG 20231103 WA0003 Console Corptech

जनसम्पर्क के दौरान चांपा के वार्ड नं 1 से 4 के आम जनता को कांग्रेस प्रत्याशी ब्यास कश्यप ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। जनसंपर्क के दौरन लोगो से मिलकर गरीबों एवं किसानों के उत्थान के लिए समर्पित कांग्रेस सरकार के लाभकारी योजनाओं के लाभार्थियों किसानों, महिलाओं, बुजुर्गो एवं युवाओं से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया। श्री कश्यप को हर घर से लोगो का आशीर्वाद मिल रहा है।जिससे वे अभिभूत है।

WhatsApp Image 2026 01 02 at 18.12.34 1 Console Corptech
IMG 20231103 WA0035 Console Corptech

कांग्रेस प्रत्याशी ब्यास कश्यप चांपा के गली-गली घर- घर जाकर माताओं, बहनों, बुजुर्गो और युवाओं से मिलकर आने वाले 17 नवंबर को पंजा छाप पर बटन दबाकर जीत दिलाने के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी ब्यास नारायण कश्यप को आशीर्वाद देते हुए अपना जन समर्थन दिया। श्री कश्यप ने आम जनता से हितैषी सरकार को जीताने की अपील किया

इस दौरान चुनाव प्रचार प्रसार में इंजी.रवि पांडेय,ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष सुनील साधवानी,चांपा नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,नगर पालिका उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन,नारायण सोनी,अनिल मोदी,उपकार सिंह ढिल्लो,पार्षद नागेंद्र गुप्ता,श्रीमती अंजली देवांगन, पुसाउ सिंह सिदार,तमिन्द देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन,भूपेंद्र यादव (बहादुर),युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला,एल्डरमैन इकबाल अंसारी,भालचंद्र तिवारी,अखिलेश कोमल पांडेय,दीपक गुप्ता,सुनील सोनी,गोविंद देवांगन,राज अग्रवाल, गोविंदा वैष्णव,बाबू थवाईत,दुर्गा कुर्रे सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद थे।

Related Articles