छत्तीसगढ़

संघ जिला कार्यालय नारायण कुंज में फहराया गया तिरंगा …

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जांजगीर चांपा जिला कार्यालय नारायणण् कुंज में जांजगीर के नगर संघचालक गंगाराम कटकवार ने गणतंत्रता दिवस के अवसर पर आन बान शान से तिरंगा फहराया। उन्होनें इस अवसर पर उपस्थिति गणमान्य नागरियों और स्वयं सेवकों को गणतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नारायण कुंज में झण्डोत्तोलन के बाद उपस्थित सभी स्वंय सेवकों एवं गणमान्य नागरियों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। वरिष्ठ स्वयं सेवक रामंचंद्र उपाध्याय द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। नारायण कुंज में आयोजित कार्यक्रम में अमित गौरहा, विनोद यादव, जय प्रकाश,लक्ष्मीकांत शर्मा, रामचंद्र उपाध्याय, राजेन्द्र गुप्ता, महेन्द्र दुबे, मणीकांत अग्रवाल, कार्तिक मिश्रा, अभिषेक पालीवाल, श्रीमती गीता सोनी, रूपेष झा तथा स्वयं सेवक व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उक्त जानकारी जांजगीर नगर कार्यवाह एवं सक्षम जिला सह सचिव श्री विनोद यादव द्वारा दिया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech WhatsApp Image 2025 10 16 at 15.17.23 1 Console Corptech

WhatsApp Image 2025 10 16 at 15.17.22 2 Console Corptech

Related Articles