Uncategorized

जिला मुख्यालय में शक्ति अभियान के नेतृत्व में प्रदर्शन मार्च …

img 20240818 wa0061588431426302194262 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कोलकाता में एक डॉक्टर के साथ हुए जघन्य बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर आज जांजगीर जिला मुख्यालय में शक्ति अभियान की टीम द्वारा जोरदार प्रदर्शन मार्च निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व इंदिरा फेलोज़ मनोरमा पाटेकर और निर्मला बरेठ ने किया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अपने क्रोध और दुःख को व्यक्त किया और कहा कि देशभर में लगातार हो रही यौन उत्पीड़न की घटनाओं ने महिलाओं के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों की बढ़ती घटनाओं से महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और यह स्थिति बिल्कुल असहनीय हो गई है।महिलाओं ने सरकार से अपील की कि वह दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलवाए, ताकि महिलाओं में व्याप्त डर और असुरक्षा को दूर किया जा सके। साथ ही, उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की भी मांग की।

rajangupta Console Corptech
img 20240818 wa00621294652542918077103 Console Corptech

शक्ति अभियान की इस रैली में शक्ति अभियान से जुड़े मनोरमा पाटेकर , निर्मला बरेठ , प्रभा रेखा लेदर ,जानकी ,उमा कहारा ,हेमलता कहारा , रोशनी , अनीता केवट ,हिना केवट ,हिना साहू , माही , कामिनी ,रानी ,दुर्गा , शामिल थे।महिलाओं का जोश और दृढ़ता देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि अब महिलाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए हरसंभव लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

Related Articles