Uncategorized

ग्राम पंचायत पदाधिकारियों के साथ संवाद,शत प्रतिशत नागरिकों को मिले शासकीय योजनाओं का लाभ – कलेक्टर …

img 20241001 wa00703625790290839228264 Console Corptech

जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा जिला प्रशासन के विभिन्न नवाचार कार्यक्रमों की जानकारी हर गांव के ग्रामीणों तक पहुंचे इसको लेकर मंगलवार को सरपंच सचिवों की कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आडिटोरियम भवन में आयोजित किया गया। कार्यशाला में दस प्रण परिवर्तन अभियान की सरपंच सचिव को शपथ भी दिलाई गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

कलेक्टर आकाश छिकारा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में शत प्रतिशत शासकीय योजनाओं का लाभ नागरिकों को मिलना चाहिए। इसके लिए है हम सभी को मिलकर जागरूकता के कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचना है। जिले में दस प्रयत्नम अभियान चलाया जा रहा है। “दस प्रयत्नम”अभियान के तहत सुपोषित जांजगीर-चांपा, शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव, एनीमिया मुक्त जांजगीर-चांपा, शतप्रतिशत टीकाकरण, शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड, कुष्ठ मुक्त जांजगीर-चांपा, शतप्रतिशत शिक्षित जांजगीर-चांपा, स्वस्थ एवं सुरक्षित किशोरावस्था, स्वयं सहायता समूहों का सामाजिक उत्थान में सक्रिय भागीदारी, स्वच्छ जांजगीर-चांपा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।  उन्होंने कहा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक का  निशुल्क इलाज करा सकते है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ का इलाज आज संभव है, सबसे महत्वपूर्ण है बीमारी का चिन्हांकन करते हुए निदान कराना है। उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बच्चो से संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आज क्या सीखा के बारे में बताया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
img 20241001 wa00615195998360917408155 Console Corptech

आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सुपोषण अभियान को गति दी जा रही है। एस बी एम के माध्यम से स्वच्छता अभियान कार्यक्रम सतत रूप से चलाए जा रहे है। बिहान के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए आजीविका ऋण दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को  राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिको के लिए विश्वकर्मा योजना, विद्यालय में ही जाति प्रमाण पत्र से निशुल्क बनाकर दिया जा रहा है। वृद्धावस्था पेंशन योजना घर घर पहुंच कर दी जा रही है। मनरेगा के श्रमिको को श्रम विभाग में पंजीयन कराया जा रहा है। कलेक्टर ने कार्यक्रम के दौरान सरपंच सचिव से सीधा संवाद करते हुए योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए सुझाव भी लिए। कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने भी शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी। इस दौरान जिले की ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव मौजूद रहे।

Related Articles