Uncategorized

चांपा नगर पालिका वार्ड नं. 16 में दुर्गा कुर्रे 1 वोट से विजयी, जो जीता वही सिकंदर …

snapchat 16079529103873863842092254346 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 16 से दुर्गा कुर्रे ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को महज 1 वोट से हराकर विजय हासिल की। उनकी इस रोमांचक जीत से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

दुर्गा कुर्रे की पहचान एक सरल, सहज और मिलनसार व्यक्ति के रूप में है। उनकी छवि ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले नेता की रही है, जिसके चलते जनता ने उन पर भरोसा जताया। जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विजय रैली निकालकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों के साथ नगर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

दुर्गा कुर्रे ने जीत के बाद जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वार्ड की बेहतरी के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण से कार्य करेंगी। उन्होंने अपने समर्थकों और मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि वे उनकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी और वार्ड के विकास को प्राथमिकता देंगी।इस चुनाव में केवल 1 वोट से जीतने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह जीत बताती है कि हर एक वोट का कितना महत्व होता है।

Related Articles