Uncategorized

पामगढ़ के लोहरसी में बस हादसा: 30 से 35 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर …

img 20250318 wa00635016870766670310254 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के लोहरसी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक अनियंत्रित बस पलट गई। इस हादसे में करीब 30 से 35 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 50 लोग सवार थे।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

जानकारी के अनुसार, बस शिवरीनारायण से बिलासपुर की ओर जा रही थी। अचानक बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
img 20250318 wa00646648441631211738617 Console Corptech

प्राथमिक उपचार के बाद 6 से 7 लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अधिकतर यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति में थी, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस पलट गई।

Related Articles