Uncategorized

शहीद दिवस पर भाजयुमो ने भगत सिंह चौक में दी श्रद्धांजलि, वीर जवानों को किया नमन …

चांपा। 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल चांपा के तत्वावधान में भगत सिंह चौक में पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भगत सिंह के बलिदान को नमन करते हुए बलिदान दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं मोर्चा पदाधिकारियों ने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा नगर महामंत्री राम वल्लभ सोनी व गोपीचंद बरेठ, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष मंगल चंद देवांगन व नरेंद्र ताम्रकार, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन, महामंत्री प्रदीप यादव व आदर्श पाण्डेय, भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष रिंकू मोदी, जिला मंत्री देवव्रत देवांगन, पार्षद संतोष, भाजपा नगर मंत्री गौतम यादव, बुनकर प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक संजय देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।इसके अलावा जिला पदाधिकारी सत्या सोनी, मनोज देवांगन, सुधीर सोनी, विकास सोनी, शैलेन्द्र देवांगन, उमेश चोबे, लक्ष्मी पटेल, जयेश साहू, अमर देवांगन, देवेश देवांगन, शुभम कंसारी, लाला देवांगन, सोमू कुम्हार, आकाश कुमार, धीरज देवांगन सहित समस्त पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है, जिससे प्रेरणा लेकर युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ हुआ।

Related Articles