छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

आन-बान-शान से लहराया तिरंगा: सदर बाजार में चेम्बर इकाई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया …

चांपा। चेम्बर ऑफ कॉमर्स इकाई चांपा द्वारा 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सदर बाजार के मुरारका काम्प्लेक्स में नगर के वरिष्ठ नागरिक होलाराम चंदनानी ने गुरुवार की सुबह आन बान शान के साथ ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात बसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती का पूजन किया गया।श्री चंदनाणी ने सभी व्यापारी बंधुओ के सोहाद्र पूर्ण वातावरण में रहने व्यापार में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा करने पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर चेम्बर के प्रदेश मंत्री मनोज धामेचा,नगर इकाई के अध्यक्ष राजन गुप्ता, संरक्षक संतोष सोनी, उपाध्यक्ष धीरज सोनी, उपाध्यक्ष राज अग्रवाल,जिला प्रभारी अनिल मनवानी,चेयरमैन अशोक चौधरी, प्रदीप नामदेव, अनिल गुप्ता, अमरजीत सलूजा, रघुनंदन सोनी,भक्तराम मेहर, विनोद तिवारी, दीपक गुप्ता, रितेश शर्मा,गंगा चंदनानी,असगर मेमन, रफीक मेमन, अनिल चंदनानी, रामकुमार देवांगन, मधुसूदन सोनी,संजय धामेचा ,रघु सोनी,विनय सोनी, गौतम यादव, विक्रांत बघेल,सुनील सोनी, सत्या सोनी,सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं छात्र छात्राए उपस्थित थे।

Related Articles