छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पार्षद तमिन्द्र देवांगन को किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त करने पर कांग्रेसजनों में खुशी का माहौल

चांपा। स्थानीय नगरपालिका वार्ड नंबर 09 के पार्षद तमिन्द्र देवांगन को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की सहमति, प्रदेश महासचिव पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री अमरजीत सिंह चावला, प्रभारी महामंत्री मोर्चा सुमित्रा घृतलहरे, प्रभारी अुर्जन तिवारी, जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन व जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस कमल किशोर साव की सहमति व अनुशंसा से की गई है। तमिन्द्र देवांगन की इस नियुक्ति से कांग्रेसजन सहित स्नेहीजनों में हर्ष है और उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles