Uncategorized

धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है दशहरा पर्व – नपाध्यक्ष जय थवाईत …

चांपा। नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह पर्व धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। नगर पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने प्रार्थना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए।

श्री थवाईत ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है। उन्होंने आगे कहा कि दशहरा का पर्व हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाइयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Related Articles