Uncategorized

विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 62 लाख के विकास कार्यों को मिली मंजूरी …

img 20251220 wa00282241954451043272292 Console Corptech

जांजगीर–चांपा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ब्यास कश्यप के सतत प्रयासों से नगर पालिका जांजगीर–नैला क्षेत्र में विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों हेतु कुल 62 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

विधायक ब्यास कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका जांजगीर–नैला के अंतर्गत सारथी मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, चर्च के पास छतदार चबूतरा निर्माण हेतु 10 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 02 में रहस बेड़ा के पास छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 7 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 04 में सिंधी धर्मशाला के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसके अतिरिक्त सिटी क्लब जांजगीर में बहादुर गुरुजी स्मृति सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए तथा मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में खिलाड़ियों के लिए रेस्ट रूम निर्माण हेतु 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
विधायक श्री कश्यप ने बताया कि उक्त सभी कार्य अधोसंरचना मद के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं, जो लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से नगर विकास को नई गति मिलेगी और सामाजिक व खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
श्री कश्यप ने इन सभी कार्यों की स्वीकृति के लिए उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है। विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है और उन्होंने विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles