Uncategorized

जांजगीर-चांपा पुलिस की संवेदनशील पहल, स्व. आरक्षक प्रहलाद दिनकर के परिजनों को 1 करोड़ का बीमा चेक …

img 20260202 wa00277655539606577644366 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग द्वारा मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए कर्तव्यनिष्ठ स्वर्गीय आरक्षक के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया गया है। थाना चांपा में पदस्थ रहे स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

उल्लेखनीय है कि दिनांक 16 सितंबर 2025 को रात्रि ड्यूटी समाप्ति के बाद अपने घर लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर हुए सड़क हादसे में आरक्षक प्रहलाद दिनकर का मौके पर ही निधन हो गया था। इस दुःखद घटना के बाद पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत बीमा दावा प्रक्रिया पूर्ण की गई
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जांजगीर की नैला शाखा के बैंक प्रबंधक रवि शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक स्व. आरक्षक की पत्नी को प्रदान किया गया।

rajangupta Console Corptech

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा सहित बैंक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
पुलिस प्रशासन की इस पहल से न केवल शहीद समान कर्तव्यनिष्ठ आरक्षक के परिवार को आर्थिक सहारा मिला है, बल्कि यह संदेश भी गया है कि विभाग अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे