Uncategorized


चांपा में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे, छोटा हाथी की टक्कर से साइकिल सवार की मौत…




चांपा। शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच आज एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। सिवनी धरसा रोड पर छोटा हाथी की टक्कर से एक साइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शाम करीब 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चांपा निवासी तुलसी दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साइकिल से जा रहे तुलसी दास को अचानक सामने आए छोटा हाथी ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक का शव फिलहाल बीडीएम अस्पताल में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।








