Uncategorized

चांपा में पीडीएस चावल संकट, 7 राशन दुकानों में 4 दिन से वितरण ठप, आम जनता परेशान …

img 20260425 wa0003753236063508282445 Console Corptech

🔴 चांपा में पीडीएस दुकान बंद, 4 दिन से चावल गायब, खाध अधिकारी बोले  – मुझे जानकारी नहीं

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

चांपा। नगर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर की लगभग 7 राशन दुकानों में बीते 3 से 4 दिनों से चावल का वितरण पूरी तरह ठप है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोज़ाना राशन दुकान पहुंचने के बावजूद हितग्राहियों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंभीर स्थिति की जानकारी तक खाध अधिकारी संदीप पांडेय को नहीं है। जब उनसे इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें चावल वितरण बंद होने की जानकारी नहीं है और वे पता करेंगे कि आखिर 7 दुकानों में चावल क्यों खत्म हो गया। खाध निरीक्षक का यह बयान विभागीय लापरवाही को उजागर करता है

img 20260425 wa00645390660558574196530 Console Corptech


जानकारी के अनुसार बरछा पारा, मठ मंदिर क्षेत्र, हजारी गली, मंझली तालाब, महादेव घाट, सोनार पारा सहित कई इलाकों की राशन दुकानों में चावल उपलब्ध नहीं है। एक सोसायटी संचालक ने बताया कि अधिकारियों को समस्या की जानकारी है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जो समझ से परे है।
दुकान संचालकों का कहना है कि जो एजेंसी चांपा नगर की सभी दुकानों में राशन का परिवहन करती है, वह जिम्मेदारी से बच रही है। वितरणकर्ता कभी खाध अधिकारी से बात करने को कहता है, तो खाध अधिकारी वितरणकर्ता को बोलने की बात कहते हैं। इस तरह जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालकर मामला टाला जा रहा है, जबकि इसका सीधा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है।

img 20260425 wa0004146621991898069116 Console Corptech

एक दुकान संचालक ने यह भी बताया कि वितरणकर्ता का तर्क है कि उसकी बड़ी गाड़ी नगर की संकरी गलियों में नहीं आ सकती और छोटी गाड़ी कहीं फंसी हुई है। जबकि हकीकत यह है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर छोटी गाड़ियों से भी राशन पहुंचाया जा सकता है। साफ तौर पर यह खाद विभाग और वितरण एजेंसी की घोर लापरवाही को दर्शाता है।
एक ओर सरकार पीडीएस व्यवस्था को मजबूत करने और गरीबों तक समय पर राशन पहुंचाने के लिए नई-नई योजनाएं लागू कर रही है, वहीं स्थानीय स्तर पर अधिकारी और वितरणकर्ता इन योजनाओं को मजाक बनाकर रखे हुए हैं।
फिलहाल चांपा नगर की भोली-भाली जनता इस अव्यवस्था का खामियाजा भुगत रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल चावल वितरण शुरू कराया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों व एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे