Uncategorized

करोड़ों की पेयजल योजना फेल,इंटकवेल बना शोपीस, गर्मी के बीच पानी को तरसते लोग …

img 20260425 wa00858342577766161678606 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। शहर के नैला क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 1 के रहवासी भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि महज छह माह पहले ही यहां करीब दो करोड़ रुपये की लागत से संपवेल (इंटकवेल) का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब तक इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पाया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

स्थानीय लोगों के अनुसार संपवेल निर्माण के बावजूद पाइपलाइन का विस्तार नहीं किया गया है। जहां काम शुरू हुआ है, वहां भी उसकी रफ्तार बेहद मंथर है। नतीजतन, भीषण गर्मी में भी वार्डवासियों को बूंदभर पानी नसीब नहीं हो रहा। लोगों का कहना है कि जब सरकार पेयजल व्यवस्था के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, तो घर-घर तक नल कनेक्शन और पाइपलाइन विस्तार भी समय पर होना चाहिए।
गौरतलब है कि नवंबर 2025 में नगरपालिका जांजगीर-नैला द्वारा वार्ड क्रमांक 1 में लगभग 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से संपवेल का निर्माण कराया गया था। इसका उद्देश्य नैला क्षेत्र में घर-घर जलापूर्ति सुनिश्चित करना था, ताकि गर्मी के दिनों में पानी की समस्या न हो। लेकिन हकीकत यह है कि इस योजना का लाभ अब तक वार्डवासियों तक नहीं पहुंच पाया है।
इस संबंध में नगरपालिका का कहना है कि जिन लोगों ने नल कनेक्शन नहीं लिया है, उन्हें पानी नहीं मिल पाएगा। वहीं नल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले लोगों का आरोप है कि नगरपालिका कार्यालय में आवेदन देने के बाद भी उन्हें सिर्फ तारीख पर तारीख दी जा रही है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

गुणवत्ता पर उठे सवाल – वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद ने संपवेल निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया है। पार्षद का कहना है कि संपवेल निर्माण के बाद उनके घर में पानी के सीपेज की समस्या शुरू हो गई है। यदि मकान की नींव मजबूत नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है।

वहीं वार्ड के अन्य लोगों का भी कहना है कि संपवेल निर्माण और पाइपलाइन विस्तार में तय मानकों का पालन नहीं किया गया है। लोगों को आशंका है कि भविष्य में पाइपलाइन फटने जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ सकती हैं।
फिलहाल करोड़ों की लागत से बनी पेयजल योजना कागजों में सफल नजर आ रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि नैला वार्ड नंबर 1 के लोग आज भी पीने के पानी के लिए परेशान हैं। अब देखना होगा कि नगरपालिका और प्रशासन इस समस्या का समाधान कब तक करता है।

संपवेल निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत हमारे पास आई थी। इसकी जांच की जा रही है। वार्ड नंबर एक में पानी की समस्या से निजात दिलाने भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं – विक्रण भगत, सीएमओ…

    Related Articles

    प्रातिक्रिया दे