Uncategorized

व्हाट्सएप कॉल से फिरौती और हत्या की धमकी …

img 20260430 2324309156476159320709025 Console Corptech

चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में व्हाट्सएप वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए गाली-गलौज, धमकी और फिरौती मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर चांपा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पीड़ित के अनुसार वह तहसील रोड, वन विभाग के पास चांपा का निवासी है। आरोप है कि 17 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 के बीच अज्ञात मोबाइल नंबर 7771054459 से उसकी पत्नी के व्हाट्सएप नंबर पर बार-बार वीडियो कॉल और मैसेज किए गए। कॉल के दौरान गंदी-गंदी गालियां देने के साथ-साथ दो लाख पचास हजार रुपये नकद और दो किलो सोना कोरबा रोड पर लाकर देने का दबाव बनाया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मांग पूरी न होने की स्थिति में पीड़ित के बेटे की हत्या कर शव को हनुमान चांपा की ओर फेंकने की धमकी दी गई, जिससे पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव में। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल 2026 से एक अन्य मोबाइल नंबर 9753071172 से भी व्हाट्सएप मैसेज भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिन्हें कुछ समय बाद डिलीट कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

🔴 सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी 🔴
सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान चांपा पुलिस ने दो युवतियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं इस प्रकरण का मुख्य आरोपी युवक फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है और उसकी तलाश की जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। संभावना जताई जा रही है कि चांपा पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।

यह खबर पूरे सूत्रों के हवाले से हैं…. 👆

Related Articles

प्रातिक्रिया दे